Home राज्यवार खबरें राजस्थान बहरोड विधायक बलजित यादव (Behrod MLA Baljit Yadav) पर विधायक कोष से...

बहरोड विधायक बलजित यादव (Behrod MLA Baljit Yadav) पर विधायक कोष से खरीदी खेल सामग्री में भ्रष्टाचार आरोप

0
Behrod MLA
Behrod MLA
MLA corruption charges on Behrod MLA Baljit Yadav

जयपुर- अलवर. बहरोड से निर्दलिय विधायक बलजीत सिंह यादव (Baljit Yadav) पर खेल सामग्री के नाम पर भ्रटाचार का मामला सामने आया है। बलजीत सिंह यादव भ्रष्टाचार के मामलो में सरकार को सडक से सदन तक घेरते रहे है। सरकार की नितियों के विरोध में बलजीत यादव (Baljit Yadav) अपने अनौखे तरिको के चलते हमेशा चर्चा मे रहते है।

कभी सरकार का ध्यान आर्कषित करने के लिए यादव सुबह से सांयकाल तक दौड लगाते है तो कभी युवाओं को लुभाने के लिए प्रदेश के शहर शहर में पहुच कर युवओं के साथ सडको पर दौडते देखे जा सकते है।

हाल ही में विधायक बलजीत यादव (Baljit Yadav) के नौकर को ठेकेदार बना कर करोडो की खेल सामग्री खरीदने का मामला उजागर हुआ है जिसमें खेल सामग्री बाजार भावों से कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदी गई। यही नही खरीद वाली फर्म भी हाल ही मे रजिर्स्टड हुई है जिनका धरातल पर खेल जगत से कोई वास्ता नही। मामले के खुलोस में पता चला है कि बहरोड क्षैत्र के 32 स्कुलों को खेल सामग्री वितरित की गई जिसमे 50 बैट 15600 प्रति नग,10 हैलमैट 4000 प्रतिनग, 50 बॉल 480 प्रति नग, 7 बैटिंग पैड 3100 प्रति नग, 10 स्टंप 1100 प्रति नग, 5 ग्लब्स 1300 रूपये प्रित नग में खरीद बताई गई है ।
खेल सामग्री की वित्तीय स्वीकृती के बाद रजिस्टर्ड हुई है फर्मे

बलजीत यादव (Baljit Yadav) विधायक कोष से वित्तीय स्वीकृती जारी होने के बाद खेल समाग्री खरीदने वाली फर्मो रजिस्ट्रेशन होना बताया जा रहा है इसके साथ ही फर्म भी विधायक के यहां काम करने वाले लोगों के नाम पर होने से मामले में भ्रष्टाचार की गंध का अनुमान लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़े – शिक्षक भर्ती घोटाले के अभियुक्त बाबूलाल कटारा (Babulal Katara) पर गहलोत की सख्ती, कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को भेजी फाईल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version