Home खेल इतिहास की सबसे सफल महिला भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं सानिया मिर्ज़ा (Sania...

इतिहास की सबसे सफल महिला भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza)

0
Sania Mirza
इतिहास की सबसे सफल महिला भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza)

सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) एक टेनिस खिलाड़ी हैं।

सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) का जन्म नवम्बर 1986 में मुंबई ,महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी खेल शैली दायें हाथ से दोनों हाथों से बैकहैंड है। सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने 2010 में शोएब मलिक के साथ निकाह रचाया। सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) के पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता और माँ नसीमा मुंबई में प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़ी एक कंपनी में काम करती थी।

सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने स्कूली शिक्षा हैदराबाद से की ओर 2008 में चेन्नई में एम जी आर शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की। सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने हैदराबाद में 6 साल की उम्र में ही निज़ाम क्लब से टेनिस खेलना शुरु किया और बाद में वह अमेरिका की एस टेनिस एक्रेडेमी गई।

सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप से भाग लेकर की।

सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने कई अंतररार्ष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और सफल रहीं। उनको बेहतर प्रदर्शन के लिए 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2005 के अंत में सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 थी जो किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थी।

सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) 2009 में भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) को अक्टूबर 2005 में टाइम पत्रिका के द्वारा एशिया के 50 नायकों में नामित किया गया। मार्च 2010 में नवभारत टाइम्स समाचार पत्र के द्वारा उन्हें भारत की गौरवान्वित 33 महिलाओं की सूची में शामिल किया गया। और वर्तमान में सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) भारतीय राज्य तेलंगाना की ‘ब्रांड एंबेसडर’ हैं। उन्होंने सानिया मिर्जा टेनिस अकादमी की स्थापना की है।

मात्र 18 वर्ष की आयु में वैश्विक स्तर पर चर्चित होने वाली इस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) को 2006 में ‘पद्मश्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने 2003 से 2013 तक लगातार एक दशक तक महिला टेनिस संघ,डब्ल्यू टी ए के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में खेला। सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ‘पद्मश्री’ सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। 2006 में सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) को अमेरिका में डब्लूटीए का ‘मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने ओलंपिक 2008 बीजिंग, 2012 लंदन, 2016 रियो और 2020 टोक्यो में भी भाग लिया है। सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने 17 वर्ष की कम उम्र में विंबलडन का जूनियर डबल्स चैंपियनशिप खिताब जीता था। सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) जूनियर खिलाड़ी के रूप में 10 एकल और 13 युगल खिताब जीतने में सफल रही है।

लट्टूराम के बारे में – आप सभी का स्वागत है, latturam.com पर जो हमेशा प्रकाश डालते हैं सत्य और असत्य पर। ये कलयुग है दोस्तों, लोगों के बहकावे में ना आए सिर्फ latturam.com पर आए।

ये भी पढ़े – कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय नेटबॉल टीम की सबसे कम उम्र की कप्तान थीं प्राची तेहलान (Prachi Tehlan)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version