Home Country जयपुर में आंधी-बारिश तापमान (Temperature) में गिरावट राजस्थान में 8 दिन देरी...

जयपुर में आंधी-बारिश तापमान (Temperature) में गिरावट राजस्थान में 8 दिन देरी से आएगा मानसून

0
जयपुर में आंधी-बारिश तापमान (Temperature) में गिरावट राजस्थान में 8 दिन देरी से आएगा मानसून
जयपुर में आंधी-बारिश तापमान (Temperature) में गिरावट राजस्थान में 8 दिन देरी से आएगा मानसून
जयपुर में आंधी-बारिश तापमान (Temperature) में गिरावट राजस्थान में 8 दिन देरी से आएगा मानसून

जयपुर में गुरुवार देर रात आंधी चली और बारिश हुई। बारिश से तापमान (Temperature) में गिरावट आई। इससे पहले राज्य के कई शहरों में दिन का पारा अब 40 डिग्री या इससे ऊपर चला गया। अधिकांश हिस्सों में दिन में मौसम साफ रहा।

इधर, अरब सागर में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में मानसून की एंट्री सामान्य से 8 दिन की देरी से होने का अनुमान है। चक्रवात के चलते ही इस बार केरल में मानसून की एंट्री देरी से हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून की एंट्री होने के आसार हैं। फोटो बाड़मेर के स्टेशन रोड का है। यहां इस बार बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है।

गर्मी के तेवर होंगे तेज
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक गर्मी के तेवर तेज रहेंगे। पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी भाग के जिलों में भी तापमान (Temperature) 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस चूरू में दर्ज किया गया। इसके अलावा बूंदी में तापमान 42, बाड़मेर में 41.5, फलोदी में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोटा और उदयपुर में उमस, रात में बढ़ी गर्मी
इधर, मध्य राजस्थान और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में उमस भरी गर्मी की शुरुआत हो गई। जयपुर में आज सुबह से तेज धूप निकली और हल्की उमस से लोग परेशान रहे। इन जिलों में दिन के साथ रात में भी गर्मी तेज हो गई।

जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान (Temperature) 38.8 और रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह बूंदी में बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.6, उदयपुर में 27, डूंगरपुर में 27.5 और बांसवाड़ा में रात का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम में बदलाव की संभावना
राजस्थान, पंजाब सीमा के ऊपर अभी भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस सिस्टम के असर के कारण राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर एरिया में मौसम बदलने की संभावना है। इन जिलों में धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और बादल भी छा सकते हैं। मौसम विभाग ने इन एरिया में 30-40 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने की संभावना जताई है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

शहर का नाम अधिकतमन्यूनतम
अजमेर38.4 27.8
भीलवाड़ा39.927.4
अलवर4125.6
जयपुर38.829
पिलानी38.925.4
सीकर37.625
कोटा41.629.6
बूंदी4228.6
चित्तौड़गढ़39.223.2
उदयपुर37.527
धौलपुर41.225.9
बारां40.524.8
डूंगरपुर39.827.5
करौली4024
बाड़मेर41.529
जैसलमेर40.228.5
जोधपुर38.328.3
फलोदी41.230.8
बीकानेर40.928.8
चूरू42.527.6
गंगानगर3924.7
जालोर39.729.8
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान की सारणी

ये भी पढ़े – आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (AIME)- 2023 का समुद्री चरण

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version