Home Country मानसून (Monsoon) का योग ठीक, हरियाणा में 30 जून या एक जुलाई...

मानसून (Monsoon) का योग ठीक, हरियाणा में 30 जून या एक जुलाई को दे सकता है दस्तक

0
मानसून (Monsoon) का योग ठीक, हरियाणा में 30 जून या एक जुलाई को दे सकता है दस्तक
मानसून (Monsoon) का योग ठीक, हरियाणा में 30 जून या एक जुलाई को दे सकता है दस्तक
मानसून (Monsoon) का योग ठीक, हरियाणा में 30 जून या एक जुलाई को दे सकता है दस्तक

मानसून (Monsoon) का योग अब ठीक बन रहा है। मानसून को आगे बढ़ाने वाले कारक सही दिशा में काम कर रहे हैं। अगले 48 घंटे में मानसून ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड व पूवी उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। मानसून की गति यही बनी रही तो हरियाणा के कुछ हिस्सों में यह तय समय में प्रवेश कर जाएगा।

हरियाणा में मानसून (Monsoon) की तारीख 30 जून तय है। कई बार मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में भी आया है। मौसम वेबसाइट स्काईमेट ने भी दावा किया है कि 30 जून के आसपास मानसून हरियाणा में दस्तक दे जाएगा। हरियाणा में मानसून का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। प्रदेश में धान की बुवाई शुरू हो चुकी है। वहीं, गर्मी भी चरम पर है। नमी बढ़ने से तापमान का अहसास भी ज्यादा हो रहा है। ऐसे में लोगों को बारिश का इंतजार है, ताकि गर्मी व उमस से राहत मिल सके। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं चलना शुरू हो गई हैं, जो मानसून को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

फिलहाल आगे मानसून (Monsoon) के सामने किसी तरह की बाधा नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के पहले हरियाणा के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होगी। बारिश की गतिविधियां 25 जून से शुरू हो जाएंगी। यदि इन दिनों बारिश लगातार और अच्छी मात्रा में होती है तो इसे भी मानसून (Monsoon) के आगमन का अच्छा संकेत माना जाएगा। हरियाणा के इन इलाकों में हुई बारिश प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ और बिपरजॉय के असर से बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से पर इसका प्रभाव रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में दो मौसम प्रणाली अपना असर दिखा रही हैं।

ये भी पढ़े – टिकट न काटने पर HRTC कंडक्टर सस्पेंड

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version