Home Country CM अशोक गहलोत बोले मेरा सपना 2030 तक राजस्थान नंबर वन बने

CM अशोक गहलोत बोले मेरा सपना 2030 तक राजस्थान नंबर वन बने

0
CM अशोक गहलोत बोले मेरा सपना 2030 तक राजस्थान नंबर वन बने
CM अशोक गहलोत बोले मेरा सपना 2030 तक राजस्थान नंबर वन बने
CM अशोक गहलोत बोले मेरा सपना 2030 तक राजस्थान नंबर वन बने

बोले- भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, हम तो सीमित संसाधनों से चुनाव लड़ेंगे

उदयपुर में CM अशोक गहलोत किसान सम्मेलन में गौ पूजन करते हुए।
CM अशोक गहलोत ने कहां कि मेरा सपना है राजस्थान 2030 तक देश में नंबर वन राज्य बने। उन्होंने जनता से कहा की आप माई बाप है और आपका उत्साह देखकर लग रहा है की आप खुश है।

उदयपुर में किसान सम्मेलन में मौजूद महिलाएं।
CM अशोक गहलोत उदयपुर में संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने धन एकत्रित कर दिया है चुनाव के लिए, इनका विश्वास लोकतंत्र में है नहीं। हम तो सीमित संसाधनों से चुनाव लड़ेंगे।

वे बोले जब पिछले दिनों में उदयपुर में सेटेलाइट हॉस्पिटल में खेमराज कटारा की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में आया तो कई किमी तक लोगों का कारवां जुटा था और वे मेरे अभिवादन का हाथ उठाकर जवाब दे रहे थे। CM अशोक गहलोत बोले मोदी तो रोड शो करते और मेरे बिना कुछ खर्च किए ही रोड शो हो गया।

उदयपुर में किसान सम्मेलन को संबोधित करते CM अशोक गहलोत।

वे बोले आज कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक जो ईजाद होती है उसका फायदा किसान तक पहुंचे। ऐसे मेले लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया जाए यही सोच है। आज के दौर में आधुनिक खेती जरूरी है और इससे उत्पादन भी बढ़ेगा इसलिए किसानों को फायदा होगा इसलिए किसान मेले जरूरी है।

उदयपुर में किसान सम्मेलन में मौजूद किसान व अन्य लोग।

उन्होंने उदयपुर के लिए ये घोषणा की उदयपुर में नई फल सब्जी मंडी खोली जाएगी, 100 बीघा जमीन पर करोड़ 50 करोड़ रुपए की लागत से
उदयपुर में सीताफल, आम और औषधीय पौधों के लिए तीन सेंटर बनाए जाएंगे ताकि इन पर अनुसंधान कर काम किया जा सके। इसके लिए कोटड़ा, झाड़ोल व लसाड़िया क्षेत्र चयनित किया जाएगा
उदयपुर की मंडी को क्रमोन्नत कर आदर्श मंडी बनाया जाएगा
इससे पहले CM अशोक गहलोत दोपहर उदयपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया भी उनके साथ आए। CM अशोक गहलोत 12.50 बजे किसान सम्मलेन कार्यक्रम के मंच पर पहुंच गए। कृषि मंडी बलीचा में बनाए अस्थाई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

उदयपुर में किसान सम्मेलन के दौरान शुरू हुई बारिश से बचने के लिए भागते हुए लोग।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास, कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट, राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली, वल्लभनगर विधायक श्रीमती प्रीति शक्तावत, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा, समाजसेवी पंकज कुमार शर्मा, दिनेश श्रीमाली, श्रीमती कामिनी गुर्जर आदि ने CM अशोक गहलोत का स्वागत किया।

हेलीपेड पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री की अगवानी।

गहलोत दो दिवसीय संभाग स्तरीय किसान महोत्सव के बलीचा स्थित कृषि उपज मंडी सबयार्ड के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। गहलोत यहां कृषि उपज मण्डी सब यार्ड बलीचा का लोकार्पण, CM अशोक गहलोत कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

लट्टूराम के बारे में – आप सभी का स्वागत है, latturam.com पर जो हमेशा प्रकाश डालते हैं सत्य और असत्य पर। ये कलयुग है दोस्तों, लोगों के बहकावे में ना आए सिर्फ latturam.com पर आए।

ये भी पढ़े – बजरी पर रॉयल्टी वसूली को लेकर हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) और राजपूत समाज आमने-सामने

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version