महज 8 साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था मीका सिंह ने

IMAGE SOURCE - Insta @mikasingh

अमरीक सिंह जिन्हें मीका सिंह के नाम से जाना जाता है,

वह एक भारतीय पॉप गायक और रैपर हैं।

वह अपने पंजाबी गाने 'सावन मैं लग गई आग' से सुर्खियों में आए।

वह पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं।

मीका सिंह का जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था।

मीका को छोटी उम्र से ही संगीत में गहरी रुचि थी।

उन्होंने महज 8 साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था।

2006 में, उन्होंने फिल्म "प्यार के साइड इफेक्ट्स" का गाना 'दिल तोड़ के ना जा (रीमिक्स)' गाकर बॉलीवुड में गायन की शुरुआत की।

मीका ने म्यूजिक शो "म्यूजिक का महा मुकाबला" को जज किया है और म्यूजिक रियलिटी शो "द वॉइस इंडिया" को मेंटर किया है।

मिक्का दी वोटी के बाद बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा हैं आकांक्षा पुरी