HomeLatest Newsकर्नाटक(Karnataka) का मुद्दा जोधपुर में गरमाया बजरंग दल उतरा सड़कों पर, पावटा...

कर्नाटक(Karnataka) का मुद्दा जोधपुर में गरमाया बजरंग दल उतरा सड़कों पर, पावटा चौराहे पर पढ़ी हनुमान चालीसा

कर्नाटक(Karnataka) में कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। सद्बुद्धि यज्ञ किया और मुख्य चौराहे पर ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।

कर्नाटक(Karnataka) विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र में बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आग जोधपुर भी पहुंच चुकी है। शुक्रवार को पावटा चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। सद्बुद्धि यज्ञ किया और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

बजरंग दल की ओर से कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। इससे पहले मुख्य चौराहे पर यज्ञ किया गया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएफआई जैसे संगठनों के साथ बजरंग दल की तुलना कर प्रतिबंध लगाने की बात करना ही कांग्रेस की ओछी मानसिकता है। अगर कांग्रेस सरकार इसको वापस नहीं लेती है तो पूरे देश में सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

जोधपुर शहर के पावटा चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ता सद्बुद्धि यज्ञ कर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पावटा चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। पुलिस की घेराबंदी में हुए आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से समेटा गया।

बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा के विरोध में पावटा चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाते हुए। बजरंग दल के कार्यकर्ता कांग्रेस की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा के विरोध में पावटा चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाते हुए। पुतले का जुलूस निकालकर जलाया

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान देश का बल, बजरंग दल और भारत माता की जयकारों के साथ मुख्यमंत्री के पुतले का जुलूस निकाला। उसके बाद पावटा चौराहे पर पुतला जलाया गया।

ये भी पढ़े – Karnataka Elections 2023: घोषणा-पत्र में बजरंग दल(Bajrang Dal) पर प्रतिबंध के दावे पर कांग्रेस का यू-टर्न, अब कहा-ऐसा कोई प्रस्‍ताव नहीं

इससे जुड़ी ख़बरें
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Comments