HomePoliticsप्रदेशभर में होंगे जिला युवा उत्सव भारत (District Youth Festival India) @2047

प्रदेशभर में होंगे जिला युवा उत्सव भारत (District Youth Festival India) @2047

युवा कार्यक्रम एवं खेल मत्रालय भारत सरकार के संस्थान नेहरू युवा केन्द्र की ओर से देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला युवा उत्सव भारत (District Youth Festival India) @2047 आयोजित किये जाएंगे। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राज्य निदेशक श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने आज जयपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होने बताया कि राजस्थान के 28 जिलो में भी युवा उत्सव का आयोजन मई व जून के माह में किया जाएगा। इसके बाद जुलाई, 2023 में युवा प्रतिभागी राज्यस्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। जो कि बाद में राष्ट्रीय स्तर पर भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकेंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक जिले में 200 युवा कलाकार और लगभग 800 युवाा भाग लेंगे। इस अवसर पर भारत सरकार दारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

नेहरू युवा केन्द्र के राज्य निदशक श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि अमृत काल का उद्देश्य पाँच प्रण: विकसित भारत का निर्माण, एकता एकजुटता , गुलामी की हर सोच से मुक्ति, नागरिक कर्तव्य और विरासत पर गर्व के संदेश का प्रचार प्रसार कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाना हैं। उन्होंने बताया इसके अलावा उत्सव में 75वीं वर्षगांठ के दौरान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शो और मूल्यों का प्रसार किया जाएगा। साथ ही जनता के बीच देश की विविध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में लोगो को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में देश के युवा कलाकारों, लेखकों, फोटोग्राफरों और वक्ताओं के एक प्लेटफोर्म उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही भारत द्वारा हाल के वर्षों में किए गए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान पांच प्रतियोगिताएं पेंटिंग, कविता लेखन, फोटोग्राफी, भाषण, सांस्कृतिक आयोजित होंगी।

ये भी पढ़े – रक्षा क्षेत्र (Defence Sector) में ‘आत्मनिर्भर भारत’

इससे जुड़ी ख़बरें
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Comments